शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हैं नीम के पत्ते, डैंड्रफ से भी दिलाएं छुटकारा

क्या आप जानते हैं कि नीम सिर्फ एक पेड़ नहीं बल्कि सेहत का खजाना है। वैसे तो नीम के पत्ते स्वाद में कड़वे होते हैं, लेकिन इनसे होने वाले फायदों को जानकर आपकी सारी कड़वाहट दूर हो जाती है। इस पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में कारगर है।

नीम के पत्ते हमारे आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बाहरी सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसीलिए विभि‍न्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में नीम को प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

नीम के पत्ते कई एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। इसीलिए इनका इस्तेमाल करके चेहरे की सभी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।

एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है।

नीम के पत्ते आपको पिंपल्स, ऑयली स्किन, ब्लैकहेड्स, डैंड्रफ या बालों के टूटने और झड़ने आदि से बचाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा नीम के पत्ते बालों में रूसी को भी जड़ से खत्म करने में बहुत लाभदायक होते हैं।

तो आईये आज हम त्वचा और बालों के लिए नीम के पत्तों के फायदों और इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

Quick Tips-

  • कई एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं नीम के पत्ते।
  • नीम के पेड़ की छाल, जड़, पत्तियां और बीज सभी हैं बहुत उपयोगी।
  • इनके इस्तेमाल से कई समस्याओं को किया जा सकता है आसानी से दूर।
  • हमारे शरीर, त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं नीम के पत्ते।

बालों के लिए हैं फायदेमंद-

नीम के पत्ते कई एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। इसीलिए ये रूसी के उपचार और सिर की त्वचा को ठीक रखने में काफी मदद करते हैं। डैंड्रफ होने पर नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर सिर धोने से रूसी ठीक होता है।

इसके अलावा बालों को लंबा करने, बालों के रूखेपन से छुटकारा पाने जैसी सभी समस्याओं को नीम के पत्तों के इस्तेमाल से आसानी से दूर किया जा सकता है।

त्वचा के लिए है बहुत उपयोगी-

नीम के पत्ते एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्वों से भरपूर होते हैं। इसीलिए ये त्वचा के सभी संक्रमणों से बचने के लिए बहुत उपयोगी हैं। ये एक प्राकृतिक स्किन टोनर की तरह काम करते हैं, जिससे मुंहासे औ ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इनके नियमित इस्तेमाल से मुहांसे के दाग भी कम हो जाते हैं और त्वचा में खिंचाव आता है। और झुर्रियों को भी दूर रखा जा सकता है।

दांतों और मसूड़ों की करे देखभाल-

नीम की दातुन दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए बहुत उपयोगी है। इसके साथ ही मुंह की अन्य बीमारियों में भी नीम बहुत फायदेमंद होता है। नीम की दातुन पायरिया की रोकथाम में भी कारगर होती है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगड़ने से बहुत फायदा मिलता है। इससे मसूड़ों के सूजन को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा इससे मुंह से आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज से बचाएं नीम के पत्ते-

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नीम के पत्ते हमें डायबिटीज से बचाने में भी सहायता करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए ये काफी फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्ते खाने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा नीम के पत्तों का जूस निकालकर एलोविरा जूस के साथ मिलाकर रोजाना खाली पेट पीने से भी डायबिटीज छुटकारा मिलता है।

पेट के कीड़ों से दिलाये छुटकारा-

लोगों को अक्सर कुछ भी उल्टा-सीधा बाहर का खाना खा लेने से पेट में कीड़े हो जाते हैं। नीम के पत्तों के इस्तेमाल से पेट के कीड़ों को भी आसानी से खत्म किया जा सकता है। पेट के कीड़े खत्म करने में ये बहुत ही उपयोगी साबित होते हैं। नीम के पत्तों को खाली पेट चबाने से पेट की कीड़े मरते हैं और पेट भी ठीक रहता है।

फोड़े-फुंसियों और जलन से भी दिलाये छुटकारा-

नीम की पत्तियों को पीसकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से इनसे छुटकारा मिलता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों को पीसकर जल जाने पर उस जगह लगाने से जलने पर होने वाली जलन से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देते हैं।

0 Shares:
प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You May Also Like
Read More

Anti-Wrinkles Tips in Hindi

सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है .इसलिए यह जरूरी नहीं है कि आप कॉस्मेटिक का उपयोग…

अपनी पसंदीदा लिपस्टिक को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

महिलाएं चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।…