कई बीमारियों से हमें बचाता है टमाटर जानें इसके आश्चर्य चकित करने वाले लाभों के बारे में

टमाटर को आमतौर पर सब्जी और कई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आप टमाटर को सूप, जूस, चटनी और सलाद के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

लेकिन ये सिर्फ सब्जी नहीं बल्कि एक पौष्टिक व गुणकारी फल है। क्योंकि इसका इस्तेमाल कई बीमारियों की रोकथाम के लिए भी किया जाता है।

ज्यादातर टमाटर लाल रंग के ही होते हैं। लेकिन बाजार में अलग-अलग रंगों के टमाटर भी मिलते हैं। लाल रंग के ये टमाटर मीठे, रसीले और स्वादिष्ट होते हैं।

टमाटर में विटामिन-सी, लाइकोपीन, विटामिन और पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। जिससे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

साथ ही गर्भावस्था के दौरान स्त्रियों के शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करने के लिए भी इसको गुणकारी माना जाता है। एसिडिटी की शिकायत होने पर टमाटरों की खुराक बढ़ाने से ये शिकायत भी दूर हो जाती है। इसमें विटामिन-ए काफी मात्रा में पाया जाता है।

इसीलिए ये हमारी आंखों के लिये भी बहुत लाभकारी है। टमाटर सहित सब्जियां खाने से उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक जैसे कई हृदय रोगों से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही टमाटर खाने के कई और भी फायदे होते हैं।
तो आइए आज हम टमाटर खाने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

Quick Tips-

  • कई प्राकृतिक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं।
  • इसका सूप भी सेहत के लिए है बहुत ही लाभदायक।
  • वजन को आसानी से कम करने में है सहायक।
  • हृदय रोगों से भी सुरक्षा दिलाता है टमाटर।
  • सेहत और खूबसूरती के लिए भी है अनमोल।

त्वचा और बालों के लिये लाभदायक

इसमें लीकोपीन मौजूद होता है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। इसका रस हमें त्वचा की रंगत कम होने, झुर्रियों और मुहांसों से बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है।

इसके अलावा टमाटर में कई ऐसे एंटी-ऑक्‍सीडेंटस भी पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए हमारे बालों को झड़ने और टूटने से बचाता है।

कैंसर के बचाने में सहायक

इसका सेवन हमें प्राकृतिक रूप से कैंसर से बचाता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्‍व जैसे अल्‍फा-लिपोइक एसिड, कोलीन, फॉलिक एसिड, बीटा-केरोटीन और ल्‍यूटेन आदि पाए जाते हैं।

जो प्रोस्‍टेट कैंसर से हमारी रक्षा करते हैं। इसके अधिक सेवन से फेफड़ों और आमाशय के कैंसर से भी बचा जा सकता है।

हृदय की रक्षा करता है टमाटर

इसका सेवन हमारे दिल का खास ख्याल रखता है। क्योंकि इसमें कई फाइबर्स, पोटेशियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए, विटामिन-बी और पोटेशियम खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करते हैं।

साथ ही इसमें मौजूद लीकोपीन भी हमारे हृदय के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके प्रतिदिन सेवन से हृदय रोगों का खतरा लगभग 50% तक कम किया जा सकता है।

मोटापा और वजन घटाने में है कारगर

इसमें फाइबर्स और पानी की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इसीलिए ये मोटापा घटाकर वजन कम करने में बहुत कारगर होता है। टमाटर में मौजूद एमिनो एसिड कार्नीटाइन के उत्पादन को बढ़ाता है।

जो हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। मोटापा कम करने के लिए सुबह-शाम एक गिलास टमाटर का रस पीना काफी फायदेमंद साबित होता है।

हड्डियों के लिये भी है लाभदायक

इसमें विटामिन-के और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए इसके प्रतिदिन सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें लाइकोपीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

जो हमारी हड्डियों को सेहतमंद रखने के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाता है। इसके अलावा गठिया के मरीजों को टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर पीने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।

गर्भावस्‍था में भी है फायदेमंद

टमाटर पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं के लिए भी ये बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन-सी गर्भवती महिला और बच्‍चे दोनों को स्‍वस्‍थ रखने का कार्य करता है। अतः गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सुबह एक गिलास टमाटर के रस का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचनशक्ति को सुधारे

टमाटर पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये हमारी पाचनशक्ति को सक्रिय बनाने के साथ ही लिवर को भी क्रियाशील बनाता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से हमारा पेट साफ रहता है।

साथ ही इसका सेवन हमें कब्ज और गैस आदि से भी बचाता है। अगर आपको भूख नहीं लगती है, तो आप 1 गिलास टमाटर के रस में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पियें। ऐसा करने से आपको भूख ना लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

0 Shares:
प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You May Also Like

शाकाहारी प्रोटीन से भरपूर हैं ये 6 चीजें अंडों और नॉनवेज से ज्यादा होती है इनमें प्रोटीन की मात्रा

प्रोटीन हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा में कमी…
Read More

मकर संक्रांति स्पेशल: इस खास मौके पर खाएं गुड़ और तिल के लड्डू होंगे ये फायदे

आज के दिन मकर संक्रांति और लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार हिंदुओं के बड़े त्योहारों…